,

Har Ghar Tiranga Campaign: हर घर तिरंगा अभियान: इटावा में पुलिस की भव्य बाइक तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Har Ghar Tiranga Campaign

Report: Kumar Ravi singh

Har Ghar Tiranga Campaign स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इटावा में पुलिस विभाग द्वारा भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस लाइन्स से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और महिला आरक्षियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Har Ghar Tiranga Campaign शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

तिरंगा रैली पुलिस लाइन्स से शुरू होकर एसएसपी चौराहा, शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, पक्का तालाब चौराहा और नुमाइश चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया।

Har Ghar Tiranga Campaign तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक: एसएसपी

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर राष्ट्रध्वज का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने की अपील की।

एएसपी नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था के बीच रैली शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Read this: Putin बोले- NSR पर भारत के साथ सहयोग चाहता रूस, यूरोप-एशिया के बीच नया समुद्री रास्ता बनेगा गेमचेंजर

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से