,

East Champaran News: पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा, पोखर में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

East Champaran News

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार

East Champaran News बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बाभनौली पंचायत के वार्ड संख्या-06 में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में सुशीला देवी और उनके चार मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

East Champaran News ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव

East Champaran News स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलने के बाद पोखर में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद महिला और बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही गोविन्दगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

East Champaran News हादसा या कोई और वजह, जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि महिला बच्चों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी और उसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि प्रशासन ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Read this: Delhi Private University Bill: दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, छात्रों के लिए तय हुए नए नियम

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक