,

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार

Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर से एक वैगन-आर कार में गांजा की बड़ी खेप ढाका होते हुए चकिया ले जाई जा रही है। सूचना के बाद सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर निगरानी शुरू की गई।

Bihar Crime News पीछा कर पकड़ी गई तस्करों की कार

बसंत चौक के पास पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन घुमाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए बरवा खुर्द सैनिक रोड पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 54 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन, 10,800 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वैगन-आर कार बरामद की गई।

Bihar Crime News पूछताछ में खुला नेटवर्क का राज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकिया निवासी कमलेश कुमार और मुजफ्फरपुर निवासी संजय कुमार तिवारी के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि गांजा की खेप बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया से लेकर जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विनोद मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा की खेप कहां से आई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…