,

Punjab Paper Leak Protest: पंजाब में भर्ती परीक्षा विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Punjab Paper Leak Protest

Punjab Paper Leak Protest पंजाब में भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजधानी चंडीगढ़ में छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग उठाई और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

Punjab Paper Leak Protest चंडीगढ़ में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

Punjab Paper Leak Protest शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक के आरोपों को किया खारिज

विवाद के बीच शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पेपर लीक के आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि मामला प्रश्नपत्र लीक का नहीं, बल्कि हाईटेक उपकरणों के जरिए कथित नकल का है।

दूसरी ओर, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से जांच कराने की मांग की है। इस मुद्दे पर भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल भी सरकार को घेर रहे हैं।

Punjab Paper Leak Protest नकल गिरोह पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

पंजाब पुलिस ने 19 जुलाई को फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान एक अंतरराज्यीय नकल गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। पुलिस कार्रवाई में गिरोह के 11 सदस्यों और 10 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था।

विपक्ष का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं को लेकर सवाल उठे हैं, जबकि राज्य सरकार का दावा है कि उसके कार्यकाल में किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Read this: Parliament Protest Makar Dwar : चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा, मकर द्वार पर विपक्ष का ड्रामा

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन अगस्त महीने की शुरुआत के

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र