,

Fixed Deposit Rules: RBI का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से बदलेंगे FD के नियम; बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक

Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और अन्य जमा योजनाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत 3 करोड़ रुपये से कम की समान राशि और अवधि वाली जमा पर किसी बैंक की सभी शाखाओं में एक जैसी ब्याज दर लागू होगी। इससे ग्राहकों के साथ अलग-अलग ब्याज दरों का खेल खत्म होगा।

Fixed Deposit Rules हर सुबह 10 बजे वेबसाइट पर घोषित करनी होगी ब्याज दर

RBI के निर्देश के अनुसार सभी बैंकों को रोजाना सुबह 10 बजे अपनी जमा योजनाओं की ब्याज दरें वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होंगी। इसके बाद बैंक ग्राहकों को वही दरें देने के लिए बाध्य होंगे। इस कदम का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है।

Fixed Deposit Rules बल्क FD पर भी लागू होंगे नए पारदर्शिता नियम

RBI ने 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि को ‘बल्क डिपॉजिट’ की श्रेणी में रखा है। अब बैंकों को ऐसी बड़ी जमा राशियों पर दी जाने वाली ब्याज दरें भी सार्वजनिक करनी होंगी। इससे बड़े ग्राहकों को गुप्त रूप से विशेष दरें देने की व्यवस्था पर रोक लगेगी और सभी के लिए समान नियम लागू होंगे।

Read this: संसद से Anti Paper Leak Bill पास होने के बाद PM मोदी का संदेश, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…