,

Python Rescue: गुरुद्वारे की छत पर पहुंचा 12 फीट लंबा अजगर, दो घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

Python Rescue

रिपोर्ट -विकास गुप्ता

Python Rescue लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भटककर एक विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके में स्थित गुरुद्वारे की छत पर पहुंच गया। मंगलवार सुबह गुरुद्वारे के शौचालय की छत पर अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Python Rescue बाबा जी की नजर पड़ते ही मची हलचल

ग्राम पटीहन के अंबेडकर नगर स्थित गुरुद्वारे में मौजूद बाबा जी ने सबसे पहले अजगर को देखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

Python Rescue रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के सदस्य राम गोविंद और रोहित मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया और उसे पास के घने जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के अनुसार लगातार बारिश और जंगल में जलभराव के कारण अजगर भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था।

Read this: Mallikarjun Kharge: एंटी पेपर लीक बिल पर खड़गे का हमला, बोले- छात्रों का गुस्सा शांत करने के लिए लाया गया कानून

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…