,

Suspicious Death: कौशांबी में लापता 3 वर्षीय मासूम का तालाब किनारे मिला शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Suspicious Death

रिपोर्ट: सैय्यद अली

Suspicious Death कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र स्थित सीरियावा कला गांव में तीन वर्षीय मासूम अली का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम अपने ननिहाल में आयोजित एक पारिवारिक दावत में शामिल होने आया था, लेकिन 27 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। परिजनों और पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

Suspicious Death तालाब किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तलरी तालाब के पास जानवरों को एक शव खींचते हुए देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान लापता मासूम अली के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। उनका कहना है कि शव की स्थिति और कपड़ों की अवस्था कई सवाल खड़े कर रही है, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

Suspicious Death पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल हत्या और दुर्घटना दोनों कोणों से मामले की जांच की जा रही है।

Read this: Kangana Ranaut  के बयान पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- पहले अपना चरित्र देखिए, फिर देश की लड़कियों पर टिप्पणी कीजिए

California: उड़ान भरते ही बंद हुआ इंजन, पायलट ने बीच पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ

Megha Mahanadi Flood: मगरलोड में उफान पर मेघा महानदी, एनीकेट पर आवागमन बंद

Megha Mahanadi Flood: छत्तीसगढ़ के मगरलोड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से

Surajpur River Accident: सूरजपुर में नदी के तेज बहाव में 10 वर्षीय बालक बहा, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

Surajpur River Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड में लगातार

Lightning Strike in Marwahi: मरवाही में आकाशीय बिजली का कहर, रोपा लगा रहीं महिला मजदूर की मौत, 6 घायल

Lightning Strike in Marwahi: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के मड़वाही गांव

PoK के लोगों ने भारत से लगाई मदद की गुहार, बोले- ‘हमें पाक सेना से बचाइए’

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हाल के दिनों में

UNSC में भारत की दो टूक, होर्मुज में जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की मांग

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली बहस के दौरान भारत

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में ऑक्टोपस बार