,

Firing Incident: जमीन विवाद में चली गोली, किशोरी घायल; गांव में तनाव का माहौल

Firing Incident

Report: Neha gupta

Firing Incident जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत हल्दिया टोला गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक किशोरी घायल हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Firing Incident सिर को छूकर निकली गोली, अस्पताल में कराया गया उपचार

जानकारी के अनुसार घायल किशोरी की पहचान हल्दिया टोला निवासी सुरेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी के रूप में हुई है। फायरिंग के दौरान गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।

Firing Incident पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Read this: Chanakya Niti on Women Respect : महिलाओं के सम्मान, अधिकार और अपमान पर आचार्य चाणक्य के 10 महान उपदेश

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…