Sanchi Swachh Tourism Campaign: यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से शुरू हुआ स्वच्छ पर्यटन अभियान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report by: Aakash Sen

Sanchi Swachh Tourism Campaign: विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची में शनिवार को स्वच्छ पर्यटन अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) और इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में स्थानीय समुदाय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), ग्राम पंचायत, सफाई कर्मियों, एनसीसी विद्यार्थियों, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

Sanchi Swachh Tourism Campaign: हर महीने एक पर्यटन स्थल पर चलेगा स्वच्छता अभियान

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि सांची से शुरू हुआ यह अभियान जनभागीदारी आधारित स्वच्छ पर्यटन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अब प्रत्येक माह प्रदेश के किसी एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर इसी प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Sanchi Swachh Tourism Campaign

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल स्मारकों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने सांची को देश की पहली सोलर सिटी और बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय केंद्र बताते हुए कहा कि ऐसे विश्व धरोहर स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Sanchi Swachh Tourism Campaign: स्वच्छता शपथ के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया।

Sanchi Swachh Tourism Campaign

इसके बाद सांची स्तूप परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। MPTB, ASI, ग्राम पंचायत, स्थानीय नागरिकों, सफाई कर्मियों, पर्यटन हितधारकों और एनसीसी विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की। कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए परिसर में नए डस्टबिन भी स्थापित किए गए।

Sanchi Swachh Tourism Campaign: दुकानदारों को बांटे गए कपड़े के थैले

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से आसपास के दुकानदारों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। उन्हें सिंगल-यूज प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Sanchi Swachh Tourism Campaign

इसके बाद प्रतिभागियों ने जंबू द्वीप पार्क तक स्वच्छता पैदल मार्च निकाला और स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटकों को जिम्मेदार पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Sanchi Swachh Tourism Campaign: विद्यार्थियों ने चित्रों के जरिए दिया स्वच्छ पर्यटन का संदेश

नई पीढ़ी को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय, सांची में “स्वच्छ पर्यटन – स्वच्छ भारत” विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छ पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Sanchi Swachh Tourism Campaign: IATO ने जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

IATO के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता भारत की वैश्विक छवि को मजबूत बनाती है। यदि हमारे पर्यटन स्थल स्वच्छ होंगे तो दुनिया में देश की बेहतर पहचान बनेगी।

उन्होंने कहा कि “स्वच्छ पर्यटन, देश की शान” केवल एक नारा नहीं बल्कि जनभागीदारी का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय से इस अभियान को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।

Sanchi Swachh Tourism Campaign: कार्यक्रम में रहे कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद

कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. शिवकांत बाजपेयी, IATO के मानद संयुक्त सचिव विनय त्यागी, IATO मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, सफाई कर्मी, एनसीसी विद्यार्थी तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

read also: Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

- Advertisement -
Ad imageAd image

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान

Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज

Gen- Z: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज,

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं.. 1. चलती ट्रेन से कटकर

MP: TOP 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरेंं... 1. भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों