,

Bhind Education Department Scam: भिंड शिक्षा विभाग की मेहरबानी: एक ही शिक्षक के पास आधा दर्जन प्रभार, वित्तीय अनियमितताओं के बाद भी कार्रवाई सिफ़र

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhind Education Department Scam

Report: Alok Bharadwaj

Bhind Education Department Scam शिक्षा के स्तर में सुधार के बड़े-बड़े दावे करने वाला भिंड का शिक्षा विभाग अपने ही प्रशासनिक ढांचे की अव्यवस्थाओं को सुधारने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग में जारी गंभीर अनियमितताओं को लेकर मीडिया द्वारा लगातार खुलासे किए जाने के बावजूद, प्रशासनिक हठधर्मिता के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मामला एक ही उच्च माध्यमिक शिक्षक को नियम विरुद्ध तरीके से कई महत्वपूर्ण पदों का प्रभार सौंपने और वित्तीय गबन को मूक सहमति देने से जुड़ा है।

Bhind Education Department Scam सुपर सीएम राइज़! एक शिक्षक और जिम्मेदारियां अनेक

वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारौली में इतिहास के उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ आनंद स्वरूप शर्मा के पास प्रभारों की लंबी फेहरिस्त है। वे भारौली स्कूल के प्राचार्य तो हैं ही, साथ ही खैरोली संकुल और कनाथर संकुल के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व भी संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें डाइट (DIET) संस्थान का भी प्रभारी प्राचार्य बना रखा है। हद तो तब हो जाती है जब नियमावलियों को ताक पर रखकर वे कभी-कभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तक का प्रभार संभालने लगते हैं। एक ही व्यक्ति को इतने प्रभार दिया जाना पदीय कर्तव्यों के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता भी साफ झलकती है।

आनंद स्वरूप शर्मा, प्रभारी प्राचार्य

Bhind Education Department Scam दफ्तर से बाबू गायब, बेटा लगा रहा हाजिरी और प्रभारी प्राचार्य ने पास कर दिया वेतन

डाइट संस्थान के प्रभारी प्राचार्य आनंद स्वरूप शर्मा की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब दफ्तर से नदारद रहने वाले एक सीनियर ऑडिटर (बाबू) का नियम विरुद्ध तरीके से लगातार वेतन जारी किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि कार्यालय के स्टाफ अटेंडेंस रजिस्टर पर संबंधित बाबू की जगह उनका बेटा धड़ल्ले से फर्जी हस्ताक्षर कर रहा था। बीती 21 मई को मीडिया टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में यह खेल रंगे हाथों पकड़ा गया, जहां बाबू खुद दफ्तर के बाहर चार पहिया वाहन में आराम फरमा रहे थे और उनका बेटा अंदर आकर हाजिरी रजिस्टर भर रहा था। पूरे मई महीने में इसी तरह फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरित किया गया, जो प्रभारी प्राचार्य की मूक सहमति के बिना मुमकिन नहीं है।

Bhind Education Department Scam कागजों में सिमटी कार्रवाई, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

इस पूरे फर्जीवाड़े के दस्तावेजी प्रमाण सामने आने के बाद भी भिंड शिक्षा विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। फर्जी अटेंडेंस और नियम विरुद्ध प्रभारों के इस बड़े सिंडिकेट पर अभी तक न तो कोई विभागीय जांच बैठाई गई है और न ही आनंद स्वरूप शर्मा से प्रभार वापस लिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इस वित्तीय और प्रशासनिक धोखाधड़ी के उजागर होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी कोई सख्त एक्शन लेते हैं या फिर यह हठधर्मिता यूं ही बरकरार रहेगी।

Bhind Education Department Scam अधिकारी का आधिकारिक बयान

जब इस पूरे प्रशासनिक और वित्तीय फर्जीवाड़े को लेकर भिंड के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से बात की गई, तो उन्होंने मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए जल्द एक्शन लेने का आश्वासन दिया।

“मैंने अभी कुछ ही समय पहले पदभार ग्रहण किया है, इसलिए यह पूरा मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। एक ही शिक्षक के पास कई प्रभार होने और डाइट (DIET) संस्थान में फर्जी हाजिरी के जरिए वेतन निकालने की जो भी शिकायतें मिली हैं, मैं स्वयं उनकी विस्तृत जांच करवाऊंगा। फाइलों और उपस्थिति रजिस्टर को दिखवाकर, जो भी वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता पाई जाएगी, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”जिला शिक्षा अधिकारी, भिंड

Read this: Harrai Jilehri Lightening Strike: हर्रई के जिलेहरी में आकाशीय बिजली का कहर: एक युवती की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की