Harrai Jilehri Lightening Strike: हर्रई के जिलेहरी में आकाशीय बिजली का कहर: एक युवती की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Harrai Jilehri Lightening Strike

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया

Harrai Jilehri Lightening Strike मध्य प्रदेश के हर्रई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जिलेहरी में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ आकाशीय बिजली (Lightening Strike) गिरने से एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में अस्पताल ले जाते समय एक 18 वर्षीय युवती ने दम तोड़ दिया।

Harrai Jilehri Lightening Strike खेत में काम करने के दौरान अचानक बदली मौसम की करवट

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे पहले कि लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, अचानक उनके ऊपर तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई।

Harrai Jilehri Lightening Strike हादसे में एक की मौत, कई किशोर भी शामिल

इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से 18 वर्षीय मुस्कान (पिता सिमरन) की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश किशोर और युवा हैं। घायलों में सुषमा तेकाम (18 वर्ष), तुका पाल (15 वर्ष), राजरानी (19 वर्ष), आयुष (15 वर्ष), चंचलेश (14 वर्ष) और श्याम कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं।

Harrai Jilehri Lightening Strike पुलिस और ‘112’ टीम ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही हर्रई थाना पुलिस और आपातकालीन सेवा 112 की टीम तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी झुलसे हुए लोगों को 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Read this: Satyendra Soni : ‘लापता लेडीज’ फेम सत्येंद्र सोनी का दावा, पेमेंट मांगने पर सेट से निकाला और मिली जान से मारने की धमकी

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं