Satyendra Soni : सोशल मीडिया वीडियो में सुनाई आपबीती
Satyendra Soni : फिल्म ‘लापता लेडीज’ में ‘छोटू’ का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सत्येंद्र सोनी ने सोशल Media पर एक वीडियो साझा कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान भुगतान मांगने पर उन्हें सेट से बाहर कर दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने चिंता जताई है।

Imtiaz Ali : बॉलीवुड के उस कहानीकार की कहानी, जिसकी फिल्में प्यार से ज्यादा जिंदगी को समझाती हैं
Satyendra Soni : मैहर में चल रही थी फिल्म की शूटिंग
सत्येंद्र सोनी के अनुसार वह मध्यप्रदेश के मैहर में ‘पेड पालकी’ नाम की फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उनका कहना है कि फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र ने उन्हें 50 हजार रुपये का साइनिंग अमाउंट दिया था और बाकी भुगतान शूटिंग के दौरान करने का आश्वासन दिया था।
Satyendra Soni : आठ दिन शूटिंग के बाद भुगतान को लेकर विवाद
अभिनेता ने बताया कि करीब आठ दिन की शूटिंग पूरी होने के बाद जब उन्होंने अपनी शेष फीस की मांग की, तो उन्हें सेट से पैकअप करने के लिए कह दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें होटल छोड़ने के लिए भी कहा गया और इस दौरान धमकी भी दी गई। वीडियो में सत्येंद्र भावुक होते हुए अपनी परेशानी साझा करते नजर आए।
https://www.instagram.com/reel/DaFrZLhPNXk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Satyendra Soni : वीडियो वायरल होने के बाद मिला समर्थन
सत्येंद्र सोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। अभिनेत्री गुरप्रीत चड्ढा सहित कई लोगों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और उनसे संपर्क करने की कोशिश की। अन्य कलाकारों ने भी उन्हें धैर्य रखने और कानूनी तरीके से मामला आगे बढ़ाने की सलाह दी।
https://www.instagram.com/reel/DaGwMEfIaNh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Satyendra Soni : अभिनेता ने बताया- सुरक्षित मुंबई लौट आया हूं
बाद में सत्येंद्र सोनी ने एक और वीडियो साझा कर बताया कि वह सुरक्षित मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने मैहर पुलिस और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कठिन समय में उनका सहयोग किया। अभिनेता ने कहा कि उन्हें सुरक्षित वापस लौटने में कई लोगों ने मदद की।
Satyendra Soni : मामले पर आधिकारिक पक्ष का इंतजार
फिलहाल अभिनेता की ओर से लगाए गए आरोपों पर संबंधित निर्देशक या फिल्म निर्माण पक्ष की विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में मामले के सभी तथ्यों और संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
READ MORE : A.R. Rahman : वह संगीतकार जिसकी धुनें सिर्फ सुनी नहीं जातीं, महसूस भी की जाती हैं

