Mardaani 3 Day 1: मर्दानी 3 का धमाका! रानी मुखर्जी ने पहले दिन कमाए 3.80 करोड़, मुंबई में दिखा सबसे ज्यादा जलवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Mardaani 3 Day 1: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन ज्यादातर दर्शक रानी के शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार से बेहद खुश दिखे। पहले दिन फिल्म ने 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के अर्ली एस्टिमेट के अनुसार यह आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।

Mardaani 3 Day 1: मुंबई में सबसे ज्यादा दर्शक, सूरत में कम ऑक्यूपेंसी


फिल्म की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी मुंबई में दर्ज की गई। ईवनिंग शो में 17.13%, सुबह के शो में 8.97% और दोपहर के शो में 14.78% की ऑक्यूपेंसी रही। मुंबई में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 19.50% था। लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा (17.33%), जबकि सूरत में सबसे कम दर्शक 4.67% की ऑक्यूपेंसी के साथ नजर आए।

Mardaani 3 Day 1

कहानी: शिवानी शिवाजी रॉय की नई मिशन
फिल्म की कहानी एक हाई-प्रोफाइल वीआईपी की बेटी और उसके घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी के किडनैप से शुरू होती है। रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दमदार एंट्री करती हैं। कहानी महिलाओं की ड्रग्स ट्रैफिकिंग और बेटियों की सुरक्षा से जुड़े केस के इर्द-गिर्द घूमती है। जांच के दौरान शिवानी कई खतरनाक साजिशों और अपराधों के बीच फंसी नजर आती हैं, जिनकी जड़ें एक खौफनाक मैट्रिआर्क अम्मा (मल्लिका प्रसाद) तक जाती हैं।

फिल्म में रानी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदारों में हैं। कहानी में उठाए गए मुद्दे, भ्रष्टाचार और शक्ति के दुरुपयोग की कड़वी सच्चाइयों पर फिल्म की आत्मा केंद्रित है।

Mardaani 3 Day 1: प्रतिक्रिया और रेटिंग


इंडिया टीवी की समीक्षा में फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी गई है। दर्शकों ने रानी के अभिनय और कहानी के सस्पेंस को काफी सराहा।

पहले दिन मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मध्यम शुरुआत की है। अब देखना होगा कि वीकेंड और आने वाले दिनों में फिल्म कितनी तेजी से अपनी कमाई बढ़ाती है। मुंबई में पहले दिन का जलवा देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर भी अच्छी पकड़ बनाए रखेगी।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज