,

Hazaribagh JMM Protest:हजारीबाग में MMDR संशोधन कानून के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, कटकमदाग में जताया विरोध

Report: Rupesh kumar dass

Hazaribagh JMM Protest हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में कटकमदाग प्रखंड कार्यालय परिसर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन का हिस्सा है।

दीपक राय के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

Hazaribagh JMM Protest कटकमदाग में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व JMM के जिला उपाध्यक्ष दीपक राय ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR संशोधन कानून को लेकर विरोध जताया और इसे वापस लेने की मांग की।

JMM की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि संशोधन से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के आर्थिक हितों पर असर पड़ सकता है। पार्टी ने इसी मुद्दे को लेकर राज्य के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

केंद्र का पक्ष भी जानना जरूरी

Hazaribagh JMM Protest MMDR संशोधन विधेयक, 2026 को लोकसभा ने 12 अगस्त और राज्यसभा ने 13 अगस्त 2026 को पारित किया था। केंद्र सरकार का कहना है कि संशोधन का उद्देश्य प्रमुख खनिज क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता, निश्चितता और निवेश को बढ़ावा देना है। खनन मंत्रालय के अनुसार, इससे राज्यों के भूमि और खनिज संबंधी अधिकार तथा राज्यों द्वारा वसूले जाने वाले खनिज कर समाप्त नहीं होंगे।

वहीं JMM इस संशोधन को लेकर राज्य के अधिकारों और खनिज राजस्व से जुड़े मुद्दे उठा रहा है। ऐसे में हजारीबाग समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Read this: Bhojpur Job Camp: भोजपुर के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 23 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली