Chhattisgarh Cancer Conclave: नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिजॉर्ट में चौथे BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस साल आयोजन की थीम ‘Restoring Balance to Cancer Care’ रखी गई है। कॉन्क्लेव में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर रहे हैं। आयोजन में 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी है।
Chhattisgarh Cancer Conclave: मरीज का मनोबल बनाए रखना भी इलाज का हिस्सा
Chhattisgarh Cancer Conclave: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई सिर्फ दवाइयों और उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए। समय पर बीमारी की पहचान और मरीज का मानसिक मनोबल बनाए रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कैंसर मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी है कि इस कठिन दौर में वह अकेला नहीं है।
Chhattisgarh Cancer Conclave: मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीज के प्रति चिकित्सकों का संवेदनशील व्यवहार और परिवार व समाज का सहयोग उसके भीतर बीमारी से लड़ने का हौसला बढ़ा सकता है। उन्होंने विशेषज्ञों से कैंसर की जल्द पहचान और प्रभावी उपचार के साथ ऐसी तकनीकों पर चर्चा करने का आह्वान किया, जिन्हें आम लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके।
Chhattisgarh Cancer Conclave: 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल
Chhattisgarh Cancer Conclave: तीन दिवसीय इस आयोजन में कैंसर के उपचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र, पैनल चर्चा और केस आधारित विचार-विमर्श हो रहे हैं। आयोजन में 200 से ज्यादा राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इस बार स्त्री रोग संबंधी कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर समेत कई क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की जा रही है।
Chhattisgarh Cancer Conclave: कॉन्क्लेव में आधुनिक कैंसर उपचार, क्लिनिकल रिसर्च, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन, सर्जरी और नई चिकित्सा तकनीकों पर भी विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम में इंटरस्टिशियल ब्रेकीथेरेपी, जर्मलाइन जेनेटिक्स, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, एआई इन हेल्थकेयर और न्यूक्लियर मेडिसिन जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र रखे गए हैं।
Chhattisgarh Cancer Conclave: नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी
Chhattisgarh Cancer Conclave: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में करीब 100 एकड़ क्षेत्र में 5 हजार बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी विकसित की जा रही है।
Chhattisgarh Cancer Conclave: मुख्यमंत्री के मुताबिक सरकार का उद्देश्य यह है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदेश के लोगों तक आसानी से पहुंचें। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचना विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया।
Chhattisgarh Cancer Conclave: आयुष्मान योजना और विशेष स्वास्थ्य सहायता से उपचार में मदद
Chhattisgarh Cancer Conclave: मुख्यमंत्री ने बताया कि पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को 25 लाख रुपये तक की उपचार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Chhattisgarh Cancer Conclave: सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य गंभीर बीमारी के दौरान परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है, ताकि मरीज को समय पर आवश्यक उपचार मिल सके।
Chhattisgarh Cancer Conclave: स्वस्थ बस्तर अभियान में 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग
Chhattisgarh Cancer Conclave: मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 34 लाख लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई है। इनमें लगभग 40 हजार लोगों में बीमारी की पहचान के बाद उन्हें उपचार से जोड़ा गया।
Chhattisgarh Cancer Conclave: सरकार के अनुसार दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में स्क्रीनिंग का उद्देश्य बीमारियों की शुरुआती पहचान कर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में शुरुआती स्तर पर पहचान होने से उपचार की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।
Chhattisgarh Cancer Conclave: कैंसर मरीजों का तैयार होगा व्यवस्थित डेटाबेस
Chhattisgarh Cancer Conclave: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कैंसर मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए कैंसर को नोटिफाई करने की दिशा में कदम उठाया गया है, जिससे मरीजों से संबंधित जानकारी को बेहतर तरीके से दर्ज और ट्रैक किया जा सकेगा।
Chhattisgarh Cancer Conclave: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाना और लोगों में जागरूकता पैदा करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंसर जागरूकता, शुरुआती पहचान और आधुनिक जांच एवं उपचार तकनीकों से जुड़े स्टॉलों का भी अवलोकन किया। आयोजन में विशेषज्ञों से नई तकनीकों और कैंसर की जल्द पहचान को लेकर जानकारी ली गई।
Read more : Nalkheda Car Accident : नलखेड़ा में बड़ा हादसा, बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत


