Blood Donation : मानगो गुरुद्वारा में भव्य आयोजन
Blood Donation : जमशेदपुर के मानगो स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में खालसा प्रगट दिहाड़े (बैसाखी) के अवसर पर धार्मिक समागम, सेवा कार्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Blood Donation : रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहित
14 अप्रैल को गुरुद्वारा परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
Blood Donation : गुरमत समागम और धार्मिक कार्यक्रम
इसी दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरमत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें गुरबाणी कीर्तन और धार्मिक विचारों का प्रसार किया गया। 15 अप्रैल को विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) ने सिख इतिहास और गुरुओं की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
Blood Donation : सेवा और मानवता का संदेश
गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और खालसा दिवस सेवा, सिमरन और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वहीं सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा अटूट लंगर और सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Blood Donation : 327वें खालसा स्थापना दिवस पर विशेष व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान खालसा स्थापना दिवस के 327 वर्ष पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं और गुरु का अटूट लंगर लगातार चलता रहा। अंत में आयोजकों ने सभी संगतों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

