,

भानुप्रतापपुर: आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, चार घायल

Bhanupratappur: Bees attack children going to Anganwadi, four injured

भानुप्रतापपुर, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: अभिषेक सिंह
भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम खोरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

घटना के बाद बच्चों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति चिकित्सकीय निगरानी में है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

जैसे ही इस घटना की सूचना प्रशासन को मिली, एसडीएम गंगाधर वाहिले, थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा तत्काल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल बच्चों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों में दहशत

इस अप्रत्याशित हमले से ग्राम खोरा में दहशत का माहौल बन गया है। परिजन और ग्रामीण आंगनबाड़ी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन