,

Delhi Murder : दिल्ली में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, CCTV में दिखे दो हमलावर

Delhi Murder youth-beaten-to-death

by: vijay yadav

Delhi Murder : नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 इलाके में रविवार तड़के एक युवक की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें दो लोग एक व्यक्ति पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों हमलावर दीवार के पीछे युवक को लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जांच में शामिल करते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Delhi Murder : CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में अलग-अलग समय

वारदात के समय को लेकर फिलहाल कुछ अंतर सामने आया है। CCTV फुटेज के आधार पर घटना करीब सुबह 3:30 बजे की प्रतीत हो रही है, जबकि स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लगभग 4 से 4:30 बजे के बीच का बताया है। पुलिस CCTV रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को मिलाकर घटनाक्रम की सटीक टाइमलाइन तैयार कर रही है।

Delhi Murder : सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी सूचना

घटना के दौरान मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तड़के करीब 4 बजे दो लोगों को एक युवक पर लकड़ी से हमला करते देखा था। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों में से एक ने उन्हें धमकाया। इसके बाद उन्होंने वहां से हटकर पुलिस को PCR कॉल के जरिए घटना की जानकारी दी।

Delhi Murder

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi Murder : हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक की आरोपियों से पहले से कोई रंजिश या विवाद था या फिर हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने के साथ-साथ दोनों संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी जानिए : Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : शराब सेवन से मौतों पर CM मोहन यादव सख्त, बोले- किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर