,

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

Sheikhpura News

रिपोर्टर:- रंजन कुमार

Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र में हरोहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सहारा और बटौरा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई रास्तों पर पानी भरने से गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

सहारा गांव में स्कूल और सामुदायिक भवन डूबे

Sheikhpura News सहारा गांव के सरकारी विद्यालय और सामुदायिक भवन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। दोनों जगहों पर घुटने तक पानी जमा होने की बात सामने आई है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र भी चारों तरफ से पानी से घिर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार दिनों से हरोहर नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है।

बटौरा में घरों में घुसा पानी, मचान पर रहने को मजबूर लोग

Sheikhpura News बटौरा गांव के कई घरों के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पानी से बचने के लिए ग्रामीण मचान और चचरी बनाकर ऊपरी हिस्सों में रहने को मजबूर हैं। पशुओं को भी सुरक्षित रखने के लिए लोग उन्हें ऊंचे स्थानों पर ले जा रहे हैं। आवागमन के रास्ते जलमग्न होने के कारण नाव ही ग्रामीणों के लिए मुख्य साधन बनी हुई है।

बाढ़ से खेती पर भी असर, प्रशासन की नजर

Sheikhpura News ग्रामीण युगेश्वर महतो के मुताबिक, बाढ़ का पानी रबी की बुआई के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उनका कहना है कि यदि पानी करीब तीन सप्ताह पहले आता तो रबी की बुआई समय पर की जा सकती थी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से टाल क्षेत्र का लगातार दौरा कर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read this: Unnao News: बाढ़ के बीच ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल, प्रशासन ने हटवाया; उन्नाव में सुरक्षा को लेकर उठाया कदम

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन