,

Nawada News: बिहार-झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार के गुप्त तहखाने से 240 बोतल विदेशी शराब बरामद

Nawada News

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार

Nawada News बिहार में शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग ने बिहार-झारखंड सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। रजौली के चितरकोली समेकित जांच चौकी पर की गई कार्रवाई में 240 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर जांच चौकी में घेराबंदी

Nawada News उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक कार में छिपाकर शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जांच चौकी पर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई, जिसमें वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त तहखाने का पता चला।

कार के तहखाने से मिली 98.64 लीटर शराब

Nawada News तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की में बने विशेष खानों से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 98.64 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। शराब को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

बोकारो का आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

Nawada News कार चालक की पहचान झारखंड के बोकारो जिले निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Read this: Yogi Adityanath: कौशांबी हादसे पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर