Report: Santosh Saravgee
Gwalior Excise Department जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में भितरवार क्षेत्र के कई कंजर डेरों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गुड़ लहान और हाथ भट्टी शराब बरामद कर नष्ट की गई।
चकमियापुर और अन्य स्थानों पर मिली भारी मात्रा में लहान
Gwalior Excise Department मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने चकमियापुर कंजर डेरा, गोलपुरा कंजर डेरा, बसई कंजर डेरा और भितरवार क्षेत्र में कार्रवाई की। चकमियापुर कंजर डेरा में ड्रम, टंकियों और जमीन में बने गड्ढों से करीब 2300 किलो गुड़ लहान बरामद हुआ। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से नीले ड्रमों में करीब 43 लीटर हाथ भट्टी शराब मिली।
चकमियापुर के हार और गोहिंदा क्षेत्र में भी ड्रम व प्लास्टिक की कट्टियों से करीब 1100 किलो गुड़ लहान बरामद किया गया। वहीं, बसई कंजर डेरा से करीब 8 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई।
5 प्रकरण दर्ज, 4.55 लाख रुपये का माल नष्ट
Gwalior Excise Department आबकारी विभाग ने बरामद गुड़ लहान के नमूने लिए और बाकी लहान को मौके पर फैलाकर नष्ट कर दिया। हाथ भट्टी शराब और नष्ट किए गए गुड़ लहान की अनुमानित कीमत करीब 4.55 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए।
अधिकारियों और आबकारी टीम की रही अहम भूमिका
Gwalior Excise Department कार्रवाई ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन तथा आबकारी उप निरीक्षक एवं डबरा-भितरवार प्रभारी सतेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उप निरीक्षक रवि सिसोदिया और सुरेश कुमार पारासर समेत आबकारी विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Read this: Yogi Adityanath: कौशांबी हादसे पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश


