,

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Madhupur News

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी

Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से पारित खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मधुपुर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन भी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता झामुमो जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू ने की।

विधेयक के विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Madhupur News प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खान एवं खनिज विधेयक 2026 पर विरोध दर्ज कराया। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि विधेयक के विरोध में झामुमो की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी आंदोलन के तहत मधुपुर में भी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Madhupur News धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

Read this: Shruti Haasan: PCOS की वजह से दर्दनाक पीरियड्स झेलती हैं श्रुति हासन, बोलीं- भगवान से प्रार्थना करूंगी कि मर्दों को भी पीरियड्स हों

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका