,

Seva Sankalp Abhiyan: शासकीय मॉडल स्कूल बमौरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan

Report: Vijay Ahirwar

Seva Sankalp Abhiyan बमौरी। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बूथ अध्यक्ष बृजेश कुशवाह रहे मुख्य अतिथि

Seva Sankalp Abhiyan कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बूथ अध्यक्ष बृजेश कुशवाह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा मथुरिया ने की। इस अवसर पर विद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा। मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं।

भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

Seva Sankalp Abhiyan निर्णायकों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में मनोज साहू ने प्रथम, सोनू कुशवाह ने द्वितीय और राधा वल्लभ धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्वी अहिरवार प्रथम, मीनाक्षी अहिरवार द्वितीय तथा तनु बैरागी और रेखा बैरागी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्य श्रीमती पूजा मथुरिया ने विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Read this: Swami Satyamitranand Giri Maharaj : उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के प्राकट्य उत्सव पर भव्य महोत्सव का शुभारंभ

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका