,

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से परेशान किसान

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले क्षेत्र के किसान रासायनिक खाद की कमी से जूझ रहे हैं। इसी समस्या को लेकर ग्राम भोरमपुर, जोरातराई, मदनपुर, सिलसिली, कुकुरमुड़ा समेत आसपास के ग्रामीणों ने कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त स्टॉक नहीं है, जिसके कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आगामी बुवाई सीजन को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Fertilizer Shortage: सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण की मांग, बुवाई प्रभावित होने की आशंका

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि खाद की कमी के कारण किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में देरी हो रही है।

read also: West Bengal TMC Rebellion बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर: दोफाड़ होने की कगार पर TMC, NDA को समर्थन दे सकता है बागी गुट

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खाद की उपलब्धता नहीं बढ़ाई गई तो खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है और उम्मीद जताई है कि उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…