,

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

Sukma Development: सुशासन तिहार के तहत सुकमा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के कारण सुकमा और आसपास के क्षेत्र लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से पीछे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए तेज गति से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बस्तर और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर गंभीर हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

Sukma Development: कृषि, रोजगार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

Sukma Development: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

read also: Cabinet Decision : स्वामित्व योजना को मंजूरी,वर्षों से काबिज संपत्ति स्वामियों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा

बैठक में कृषि क्षेत्र के विकास, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय वन उत्पादों के बेहतर विपणन पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुकमा के प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकास का आधार बनाकर क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना