Food Supply Minister : भिवानी में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, महंगाई के बावजूद राशन वितरण जारी रखने का किया भरोसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Food Supply Minister : भिवानी में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक

REAPORT : JAGBIR DUGGAL

Food Supply Minister : भिवानी, 29 मई: हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने 14 परिवाद सुने और 9 परिवादों का मौके पर ही निपटान किया। शेष 5 मामलों में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Food Supply Minister : निजी अस्पताल में लापरवाही पर नोडल अधिकारी निलंबित

मंत्री नागर ने भिवानी के एक निजी अस्पताल को आयुष्मान पैनल से हटाने के निर्देश दिए। वहीं, चिकित्सा विभाग के आयुष्मान मामलों को देख रहे नोडल अधिकारी को काम में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

Food Supply Minister

Food Supply Minister : राशन वितरण में सुधार और महंगाई पर मंत्री का बयान

राजेश नागर ने कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले पूरे महीने राशन वितरित किया जाता था, अब हर माह की 10 तारीख तक सभी लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

Food Supply Minister : जलापूर्ति और सीवरेज संबंधी शिकायतों का समाधान

मंत्री ने जलापूर्ति और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंचता, वहां नई मोटरें लगाकर पानी पहुंचाया जाए। साथ ही अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

Food Supply Minister : करनाल और पंचकूला में सरकारी धान गायब मामले की जांच

पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि करनाल और पंचकूला में सरकारी धान गायब होने के मामलों में कई अफसरों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच जारी है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को