Gold Silver Price 29 May 2026 : नई दिल्ली, घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुएं दबाव में नजर आईं। सोने में करीब 700 रुपये तक की कमजोरी आई, जबकि चांदी 1,500 रुपये से ज्यादा टूट गई। सर्राफा बाजार में भी कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली।

Gold Silver Price 29 May 2026 : एमसीएक्स पर सोने का भाव

एमसीएक्स पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,60,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार सुबह यह 1,60,454 रुपये के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सोना करीब 706 रुपये टूटकर 1,60,197 रुपये तक पहुंच गया। सुबह करीब 9:40 बजे सोना 442 रुपये यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1,60,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

Gold Silver Price 29 May 2026 : चांदी में भी बड़ी गिरावट

3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,69,537 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज इसका शुरुआती भाव 2,68,368 रुपये रहा। कारोबार के दौरान चांदी 1,519 रुपये फिसलकर 2,68,018 रुपये तक पहुंच गई। सुबह 9:40 बजे चांदी 1,168 रुपये यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 2,68,369 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

Gold Silver Price 29 May 2026 : सर्राफा बाजार में क्या है भाव

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। बाजार आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 10 रुपये घटकर 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,43,040 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। चांदी की कीमत भी करीब 100 रुपये घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलो हो गई।

Gold Silver Price 29 May 2026 : प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

इंदौर ₹1,56,050 ₹1,43,090 ₹1,17,030
भोपाल ₹1,56,050 ₹1,43,090 ₹1,17,030
कानपुर ₹1,56,200 ₹1,43,190 ₹1,17,180
पटना ₹1,56,100 ₹1,43,090 ₹1,17,080
लखनऊ ₹1,56,200 ₹1,43,190 ₹1,17,180
जयपुर ₹1,56,200 ₹1,43,190 ₹1,17,180
दिल्ली ₹1,56,200 ₹1,43,190 ₹1,17,180
मुंबई ₹1,56,050 ₹1,43,040 ₹1,17,030
कोलकाता ₹1,56,050 ₹1,43,040 ₹1,17,030
चेन्नई ₹1,58,170 ₹1,44,990 ₹1,21,590

Gold Silver Price 29 May 2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसी वजह से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली।