Kalayat: कपिल मुनि तीर्थ में कूदकर 2 सगी बहनों की मौत, बेटियों की खबर सुन मां ने भी लगाई छलांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/kalayat-kapil-muni-tirth-incident/

Report by: Ravi Jaist

Kalayat: हरियाणा के कलायत में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो सगी बहनों ने कपिल मुनि तीर्थ के गहरे पानी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं बेटियों की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तीर्थ में छलांग लगा दी, हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Kalayat: सुबह 5 बजे के आसपास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 रेलवे रोड कलायत निवासी कुलवंत नगर की रहने वाली दो बहनें मंगलवार तड़के करीब 5:15 बजे ऐतिहासिक श्री कपिल मुनि मंदिर तीर्थ पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने पहले अपनी चप्पलें किनारे उतारीं और फिर रेलिंग पार कर गहरे पानी में छलांग लगा दी।

मृतक बहनों की पहचान 20 वर्षीय पलक और 18 वर्षीय परमजीत के रूप में हुई है। पलक एक गैस एजेंसी में काम करती थी, जबकि परमजीत बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

Kalayat: CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीर

तीर्थ परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों बहनें तेजी से तालाब की ओर जाती दिखाई दीं। फुटेज में उनकी आखिरी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच में इन फुटेज को अहम माना जा रहा है।

स्थानीय युवकों ने पानी में उतरकर निकाले शव

घटना को सबसे पहले मंदिर पहुंची दो महिलाओं ने देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों के पहुंचने में देरी होने पर स्थानीय युवक खुद पानी में उतरे और दोनों बहनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Kalayat: घरेलू कहासुनी के बाद उठाया कदम

पिता रविंद्र कुमार के अनुसार सोमवार रात घर में घरेलू कामकाज को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह दोनों बेटियां घर से निकल गईं। परिवार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगी।

Kalayat

उन्होंने बताया कि परिवार में कुल चार बेटियां हैं और इस घटना के बाद पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

Kalayat: बेटियों की मौत की खबर सुन मां ने भी लगाई छलांग

घटना की जानकारी मिलते ही मां बदहवास हालत में कपिल मुनि तीर्थ पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने भी दुख और सदमे में पानी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

Kalayat: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

read also: RR vs LSG: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान, जयपुर में लखनऊ से होगी टक्कर

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं