पूनम ढिल्लों के घर चोरी ? नेकलेस और कैश ले उड़े चोर…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Theft at Poonam Dhillon's house? Thieves made away with necklace and cash...

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर को चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने ढिल्लों के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के ज़ेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। अभिनेत्री ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु की।

चोरी का मामला बीते दिन सामने आया जब बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पूनम के मुताबिक उनके घर से एक लाख रुपये मूल्य की हीरे की बालियां, 35,000 रुपये नकद और 500 अमेरिकी डॉलर चोरी हुए है। पुलिस ने मामले में 37 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि, आरोपी समीर अंसारी को 28 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच खार इलाके में ढिल्लों के फ्लैट की रंगाई-पुताई करने के लिए काम पर रखा गया था, इस दौरान उसने अलमारी खुली देखकर मौके का फायदा उठाया। अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसने फ्लैट की रंगाई-पुताई करने वाली टीम में शामिल अन्य लोगों को पार्टी देने के लिए 9,000 रुपये खर्च किए, लेकिन पुलिस 25,000 रुपये नकद, 500 अमेरिकी डॉलर और हीरे की बालियां बरामद करने में सफल रही। चोरी का मामला तब प्रकाश में आया जब ढिल्लों का बेटा अनमोल पांच जनवरी को दुबई से लौटा, जिसके बाद उनके मैनेजर संदेश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि अंसारी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा