,

फ्लाइट में Mahua Moitra के खिलाफ नारेबाजी, सांसद ने एयरलाइन से की कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mahua-moitra-flight-controversy/

Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद Mahua Moitra ने फ्लाइट के भीतर अपने साथ हुई कथित अभद्रता को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सांसद ने दावा किया है कि दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और इसका वीडियो बनाकर वायरल किया।

Mahua Moitra: फ्लाइट में लगे जय श्रीराम के नारे

महुआ मोइत्रा के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब वह आधिकारिक कार्य से दिल्ली जा रही थीं। उन्होंने बताया कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में सीट 1F पर बैठी थीं। इसी दौरान 4 से 6 लोगों का एक समूह विमान में चढ़ा और उन्हें घूरने लगा। सांसद का आरोप है कि विमान के उतरने से पहले उन लोगों ने “जय श्रीराम” के नारे लगाए और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने बताया सुरक्षा का उल्लंघन

सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह कोई “नागरिक आक्रोश” नहीं बल्कि विमान के भीतर उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Mahua Moitra: एयरलाइन से की कार्रवाई की मांग

महुआ मोइत्रा ने एयरलाइन से क्रू रिपोर्ट सार्वजनिक करने, नारेबाजी करने वालों की पहचान उजागर करने और उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu से भी मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की अपील की है।

Mahua Moitra: “यह भाजपा की संस्कृति है” – महुआ

एक अन्य पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह भाजपा की राजनीति और संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस घटना को नजरअंदाज कर दिया था और एयरपोर्ट से सीधे अपनी बैठक में चली गई थीं। बाद में जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तब उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

Mahua Moitra: इंडिगो को भेजी औपचारिक शिकायत

महुआ मोइत्रा ने बताया कि एयरलाइन की ओर से उन्हें औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था। इसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत भेज दी है और अब मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। फिलहाल एयरलाइन या संबंधित अधिकारियों की ओर से सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

read also: Weather Update: देशभर में बदले मौसम के तेवर, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं बढ़ेगी भीषण गर्मी

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना, 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026

14 विद्याएं, 64 कलाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित निःशुल्क प्रतियोगिता भगवान

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता