,

Bhind  : कैफे में दबंगों का खूनी तांडव; मामूली विवाद पर संचालक को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी

Bhind 

रिपोर्टर-आलोक भारद्वाज

Bhind  मौ थाना क्षेत्र के सौरा गांव में 17 अप्रैल को हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगों ने कानून को हाथ में लेते हुए दिनदहाड़े एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में घुसकर मारपीट की।

Bhind  मामूली बाइक टकराने पर भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ एक छोटी सी घटना थी। दरअसल, बाइक टकराने को लेकर अभिषेक गुर्जर (कैफे संचालक) और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने योजनाबद्ध तरीके से कैफे पर हमला बोल दिया।

Bhind  कैफे संचालक पर जानलेवा हमला, दोस्तों ने बचाई जान

दबंग जब लाठी-डंडों के साथ कैफे में घुसे, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे संचालक अभिषेक गुर्जर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अभिषेक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे कैफे में मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अभिषेक के दो दोस्तों, अंकित यादव और आदित्य ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे अभिषेक की जान बच सकी।

Bhind  पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

वारदात का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद मौ थाना पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और मारपीट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

Read this: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में मिचेल स्टार्क की वापसी तय, जल्द खेलेंगे पहला मैच

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…