Haryanvi actress दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन, आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/haryanvi-actress-divyanka-sirohi-dies-30/

Haryanvi actress: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके असामयिक निधन से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार उनके भाई हिमांशु सिरोही ने किया।

Haryanvi actress: आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘बरसाना मिला है’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसमें ब्लू और व्हाइट फ्लोरल प्रिंट वाला लहंगा-चोली पहना हुआ है। इस वीडियो में उनका एक्सप्रेशन और डांस स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

Haryanvi actress: शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि

19 नवंबर 1996 को जन्मी दिव्यांका सिरोही ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद Chaudhary Charan Singh University से BCA की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सिक्किम से MBA की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत शामिल हैं। निधन से पहले वह गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।

Haryanvi actress: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान

दिव्यांका सिरोही ने 50 से अधिक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया था। उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की, जिनमें Masoom Sharma, Amit Saini Rohtakiya और KD जैसे नाम शामिल हैं। अपनी एक्टिंग और डांस के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी।

Haryanvi actress: TikTok से मिली थी पहचान

दिव्यांका को असली पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok से मिली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था। दिवाली के दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया था, जो वायरल हो गया। इस वीडियो को करीब 20 मिलियन व्यूज मिले थे, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़कर 5 मिलियन तक पहुंच गई।

Haryanvi actress: फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

दिव्यांका सिरोही का यूं अचानक दुनिया छोड़ जाना उनके फैंस और करीबियों के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी अदाकारी और डांस के जरिए उन्होंने जो पहचान बनाई, वह उन्हें लंबे समय तक लोगों के दिलों में जिंदा रखेगी।

read also: ‘Don 3’ की साइनिंग फीस लौटाएंगे रणवीर सिंह, फरहान अख्तर संग सुलह के संकेत

Hookah Crackdown : दुर्ग में हुक्का और ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Hookah Crackdown : मालवीय नगर में छापेमारी, लाखों का प्रतिबंधित सामान जब्त

Pilibhit : महिलाओं के हक के लिए भाजपा का “जन आक्रोश सम्मेलन”; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में

Rudraprayag:भीरी-ककोला मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के Rudraprayag जिले से एक दुखद

Gariaband: आंगन में बैठी 3 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल

Report by: Nemichand Gariaband: छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले के कोटरीछापर गांव में

Nigeria में इस्लामिक आतंकी हमला, 11 लोगों की हत्या; कई घर जलाए

Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक भीषण आतंकी हमला सामने आया

Ceasefire पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- शर्तों के बिना संभव नहीं पूर्ण युद्धविराम

Ceasefire: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ

Tamil Nadu Assembly Election: 234 सीटों पर मतदान आज, DMK-AIADMK गठबंधन आमने-सामने

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. इलाज के बहाने महिला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास