CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-april-22/

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. नारायणपुर में तोते को उतारने फायर ब्रिगेड बुलाई
नारायणपुर में एक अधिकारी के पालतू तोते को पेड़ से उतारने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इस दौरान पानी की तेज बौछार की गई, जिससे हजारों लीटर पानी बह गया। पानी की बर्बादी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

2. रायपुर में शोरूम कर्मचारियों को जबरन तिलक लगाने का मामला
Lenskart के रायपुर शोरूम में कुछ लोगों ने कर्मचारियों को तिलक लगाने के लिए कहा। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी धार्मिक पहचान सार्वजनिक करने की बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

3. तापमान में गिरावट के बाद बढ़ेगी गर्मी
प्रदेश में अगले 24 घंटे में तापमान में हल्की गिरावट के बाद फिर तेजी से गर्मी बढ़ने का अनुमान है। रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

4. बस में 46 लाख की चांदी जब्त
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बस यात्री के बैग से करीब 46 लाख रुपए की चांदी जब्त की। आरोपी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

5. बिलासपुर से दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट शुरू
बिलासपुर एयरपोर्ट पर 3 मई से रात में फ्लाइट संचालन शुरू होगा। करीब 5 साल बाद नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा।

6. रायगढ़ में NSUI का प्रदर्शन
National Students’ Union of India (NSUI) ने रायगढ़ में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

7. बिलासपुर में सड़क हादसा, 1 की मौत
बिलासपुर में बैराज के पास अंधेरी सड़क पर पिकअप वाहन हाइट बैरियर से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सड़क पर लाइट नहीं होने से दुर्घटना हुई।

8. दुर्ग-भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
निगम ने बाउंड्रीवाल तोड़ी, सामग्री जब्त
वैशाली नगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम ने सख्त कार्रवाई की। बाउंड्रीवाल तोड़ी गई और निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त की गई।

9. दुर्ग में अवैध हथियार और नशीले पदार्थों पर सख्ती
दुर्ग पुलिस ने अवैध हथियार और नशीली दवाइयों की तस्करी रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को संदिग्ध पार्सल की जानकारी पुलिस को देनी होगी।

10. कच्ची नहरों से पानी की भारी बर्बादी
रायपुर में करीब 60 किलोमीटर लंबी नहरों की लाइनिंग नहीं होने के कारण हर साल 1350 करोड़ लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यह जल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता