,

नर्सिंग कॉलेज की कॉउंसलिंग प्रक्रिया समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Complete the counseling process of Nursing College within the time limit: Deputy Chief Minister Shri Shukla

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नर्सिंग कॉलेजों की कॉउंसलिंग प्रक्रिया एवं मान्यता से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित समय-सीमा के भीतर समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एचएमपीवी वायरस की स्थिति पर रखें सतत निगरानी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन से संबंधित प्रस्ताव को तैयार कर कैबिनेट अनुमोदन के लिए शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचएमपीवी वायरस की वर्तमान स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी रखने और आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारी रखने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार हेतु अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी और संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल) श्री मनोज सरियाम उपस्थित रहे।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…