Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट का बॉयलर अचानक फटने से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस हृदयविदारक घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 40 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Chhattisgarh धमाके से दहला पूरा इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूँज काफी दूर तक सुनाई दी। बॉयलर फटने के समय वहां बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुँच गए हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Chhattisgarh मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की ओर से मौतों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है।

Chhattisgarh जांच के घेरे में सुरक्षा मानक

हादसे के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना ने पावर प्लांट में सुरक्षा मानकों और रखरखाव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी या ओवरहीटिंग को धमाके की वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Read this: Congress Protest : डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; पीएम को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर