6.5 लाख मरीजों को पंजीकृत करने के लक्ष्य के सापेक्ष 6.73 लाख मरीज हुए चिंहित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Against the target of registering 6.5 lakh patients, 6.73 lakh patients were identified.

प्रदेश की झोली में एक और उपलब्धि आई है। ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मरीजों की पहचान व इलाज करने में उत्तर प्रदेश 2024 में भी अव्वल रहा है। प्रदेश को बीते साल साढ़े छह लाख मरीजों के चिन्हिकरण का लक्ष्य मिला था। उसके सापेक्ष 6.73 लाख मरीजों की पहचान की गई। ये रिकार्ड है। 2023 में भी प्रदेश ने साढ़े लाख मरीजों के लक्ष्य का आंकड़ा पार किया था। दूसरे स्थान पर महराष्ट्र व तीसरे स्थान पर बिहार का नाम दर्ज है। इसके बाद मध्यप्रदेश व राजस्थान ने नोटिफिकेशन किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि देश-प्रदेश से टीबी उन्मूलन का एक ही तरीका है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों का चिन्हिकरण व इलाज किया जाए। इसी के मद्देनजर केंद्रीय टीबी डिवीजन ने सभी प्रदेशों को 2024 की शुरुआत में टीबी नोटिफिकेशन का लक्ष्य तय किया था। उत्तर प्रदेश को 6.5 लाख मरीज खोजने का लक्ष्य दिया गया था।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर तक प्रदेश में 6 लाख 73 हजार टीबी मरीजों की पहचान हुई। इन सभी का इलाज शुरू हो चुका है। टीबी नोटिफिकेशन के लक्ष्य को छू पाने में प्राइवेट डाक्टरों की भूमिका भी सराहनीय रही है। प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान यानी तकरीबन 40 प्रतिशत मरीज प्राइवेट डाक्टरों के माध्यम से पंजीकृत हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद महराष्ट्र में सवा दो लाख मरीजों का पंजीकरण हुआ। तीसरे नंबर पर बिहार में दो लाख मरीज चिंहित किए जा सके। मध्य प्रदेश में 1.78 लाख व राजस्थान में 1.70 लाख मरीजों का चिन्हिकरण किया हुआ।

राज्य टीबी अधिकारी डॉ शैलेंद्र भटनागर ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम जैसे हर माह की 15 तारीख को एकीकृत निक्षय दिवस, एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान व दस्तक अभियान चलाए गए जिससे हम ज्यादा से ज्यादा टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोज पाए। इस वक्त 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है जिसके माध्यम से उच्च जोखिम वाले व प्रिजेम्टिव टीबी वाले केसों को खोजने पर पूरे विभाग का ध्यान केंद्रित है।

टीबी का उन्मूलन प्राइवेट डाक्टरों की सहभागिता के बिना नहीं हो सकता। यह एक कड़वा सच है। उत्तर प्रदेश में मथुरा, आगरा, कानपुर, गोरखपुर व झांसी ने इस मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली व गाजियाबाद में भी प्राइवेट डाक्टर सक्रियता दिखा रहे हैं लेकिन श्रावस्ती में बीते साल सिर्फ 44 प्राइवेट नोटिफिकेशन हुए हैं।

इसके अलावा महोबा में 255, सोनभद्र में 374, चित्रकूट में 376, हमीरपुर में 380, कन्नौज में 444, सुल्तानपुर में 444, अमेठी में 447, संतरवीदास नगर में 456, चंदौली में 488 और कानपुर देहात में सिर्फ 468 प्राइवेट नोटिफिकेशन हुए हैं। इन जनपदों में प्राइवेट डाक्टरों की प्रतिभागिता बढ़े जाने की जरूरत है।

Apartment Fire: रायपुर के अपार्टमेंट में आग से मचा हड़कंप, लिफ्ट में लगी आग से फैला धुआं

Apartment Fire: डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में हादसा, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

Jail Reels: रायपुर सेंट्रल जेल में रीलबाज़ी का मामला, बंदियों के वीडियो वायरल

Jail Reels: जेल में बंद गुंडे बना रहे सोशल मीडिया वीडियो, सुरक्षा

Land Scam : रायपुर में शासकीय जमीन घोटाले का आरोप, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Land Scam : फर्जी पट्टा बनाकर जमीन खरीदी-बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेताओं

Elephant Attack: हाथी के हमले में किशोरी की मौत, जंगल में महुआ बीनने गई थी पिंकी

Elephant Attack: रामानुजगंज क्षेत्र में घटना, हाथियों के झुंड से बिछड़े हाथी

Burn Injury Case: सूरजपुर में सनसनी: अधजली हालत में सड़क किनारे मिली युवती, हालत गंभीर

Burn Injury Case: पहचान नहीं हो सकी, विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता