,

Media Hub : हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास, पत्रकारों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

- Advertisement -
Ad imageAd image

Media Hub : मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों को बताया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

REPORT : DEEPAK ADHIKARI

Media Hub : हल्द्वानी में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। यह मीडिया सेंटर लगभग 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक परिसर में बनाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए मीडिया सेंटर के निर्माण से कुमाऊं मंडल के पत्रकारों को आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा।

Media Hub

Media Hub : सूचना विभाग की पहल से धरातल पर उतरी परियोजना

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के विशेष प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पत्रकारों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कुमाऊं क्षेत्र के मीडिया जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और