By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Drinking Water Supply : पेयजल आपूर्ति को लेकर कलेक्टर सख़्त , लापरवाही स्वीकार्य नहीं
मध्य प्रदेश

Drinking Water Supply : पेयजल आपूर्ति को लेकर कलेक्टर सख़्त , लापरवाही स्वीकार्य नहीं

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 25, 2026 8:48 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
5 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Drinking Water Supply : बकाया बिजली बिल के अभाव में नहीं रुकेगी नल जल योजना, हैंडओवर नल-जल योजनाओं के समय पर बिल चुकाने के निर्देश

Drinking Water Supply : जिले में गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और किसी भी पेयजल समस्या से निपटने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम नगर निगम और जिला पंचायत के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संबंध में दैनिक रूप से समीक्षा की जाएगी और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों और पेयजल संकट के मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री ई ई पी एच ई सागर को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

Contents
Drinking Water Supply : बकाया बिजली बिल के अभाव में नहीं रुकेगी नल जल योजना, हैंडओवर नल-जल योजनाओं के समय पर बिल चुकाने के निर्देशDrinking Water Supply : जल स्रोतों की गुणवत्ता जांचना अनिवार्य
Drinking Water Supply

Drinking Water Supply : कलेक्टर ने जिले की विभिन्न जनपदों के सीईओ को मैदानी स्तर पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी बोरवेल या नल-जल योजनाओं की मोटर जलने या खराब होने की शिकायत आती है, उसे तत्काल सुधारा जाए। जनपद सीईओ यह सुनिश्चित करें कि बंद पड़े या खराब बोरवेल की मोटर को 24 घंटे के भीतर सुधारा या बदला जाए। किसी भी परिस्थिति में नल-जल योजना की खराबी का सुधार कार्य 48 घंटे से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए।

Drinking Water Supply : कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले की कोई भी नल-जल योजना बिजली बिल के भुगतान न होने के कारण बंद नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे और जलापूर्ति बाधित न हो।पेयजल व्यवस्था की त्वरित निगरानी और सुधार कार्य के लिए कलेक्टर ने मैकेनिकल विभाग को कड़े निर्देश दिए कि वे अपनी गाड़ियों (मैकेनिक वाहनों) का अगले 10 दिनों का विस्तृत और रूट-वाइज रोस्टर तैयार करें। इस रोस्टर को वरिष्ठ अधिकारियों से स्वीकृत कराकर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ताकि तकनीकी अमला क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे और शिकायतों का त्वरित निवारण हो सके।

Drinking Water Supply : जल स्रोतों की गुणवत्ता जांचना अनिवार्य

Drinking Water Supply : बैठक में पानी की शुद्धता को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन भी जल स्रोतों से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जा रही है, वहां पानी की गुणवत्ता का परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए, जिससे आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके।नल-जल योजनाओं और जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जहाँ भी पानी की सही पहुंच नहीं है, वहाँ जल निगम और पी एच ई की संयुक्त टीम बनाकर मौके का निरीक्षण करें। यदि जल स्रोत की कमी या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण कोई योजना बंद पड़ी है, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत तैयार की जाए और समानांतर रूप से वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहे।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि आम जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ा, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सीधे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन , सभी जनपद सीईओ, सी एम ओ, पी एच ई और जल निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

READ MORE : Monsoon 2026 : कल आने वाला है मानसून, देश के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने इलाके का अपडेट

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

MP Weather Today : 22 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून सिस्टम

By Abhishek Singh
Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway
उत्तर प्रदेश

Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार समेत बाल-बाल बचे

By Yoganand Shrivastava
UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?