Congress Protest : बिश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
Congress Protest : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिश्रामपुर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता थाने के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

Congress Protest : नरेंद्र जैन पर लगी आर्म्स एक्ट की धाराएं हटाने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर लगाए गए आर्म्स एक्ट के मामले में धाराएं हटाने की मांग की। पार्टी नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। साथ ही कांग्रेस ने दूसरी ओर से भी मामला दर्ज करने की मांग उठाई है।
Congress Protest : “थाने से ही चुनाव लड़ेंगे” – कांग्रेस
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर इसी तरह राजनीतिक दबाव में कार्रवाई होती रही तो वे “थाने से ही चुनाव लड़ने” को तैयार हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में पुलिस काम कर रही है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही।

Congress Protest : भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को देखते हुए बिश्रामपुर थाने के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे।

Congress Protest : वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल
धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पूर्व विधायक आदित्येश्वर शरण सिंहदेव और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा भी मौके पर पहुंचे।
read more : NCC Camp Inspection : सीकर सांसद अमराराम ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

