,

अशोकनगर में सनसनीखेज वारदात: पूर्व सरपंच के घर डकैती, दंपति से मारपीट कर 30 तोला सोना और ढाई लाख रुपये लूटे

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Mahendra ojha

अशोकनगर | अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के खैजरा अटारी गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह यादव के घर में घुसकर न केवल लूटपाट की, बल्कि उन्हें और उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा।

रात 1:30 बजे घुसे नकाबपोश बदमाश

घटना देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। 5 से 6 अज्ञात नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और जीने से नीचे उतरकर बरामदे में सो रहे दंपति पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वे शोर न मचा सकें, फिर हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह पीटा। हमले में महेंद्र सिंह यादव का चेहरा लहूलुहान हो गया।

घर से 30 तोला सोना और ₹2.5 लाख कैश चोरी

घायल पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्होंने दीपावली पूजन के लिए बैंक से नकद राशि निकाली थी। घर में करीब 30 तोला सोने के जेवर और ढाई लाख रुपये नकद रखे थे। बदमाशों ने न केवल नकदी और जेवर, बल्कि घी, इंडक्शन और अन्य घरेलू सामान भी साथ ले गए।हमलावरों ने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गए।

दंपति ने खुद को छुड़ाकर दी पुलिस को सूचना

घटना के कुछ घंटे बाद जब बदमाश भाग गए, तब दंपति ने किसी तरह खुद को रस्सियों से मुक्त किया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत हंड्रेड डायल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी।


पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने बताया कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बड़ी डकैती का है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के