,

PM Modi Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने साझा किया खास वीडियो, मोरों को दाना और गायों को खिलाया चारा

PM Modi Independence Day

PM Modi Independence Day प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने दिन की शुरुआत से जुड़ा एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास पर मोरों को दाना खिलाते और गायों को चारा देते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो लाल किले के लिए रवाना होने से पहले का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘दोस्तों’ के साथ बिताए कुछ पल

PM Modi Independence Day वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जानवरों को भोजन कराना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। उन्होंने लिखा कि हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना उन्हें विशेष खुशी देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की सुबह भी लाल किले के लिए निकलने से पहले उनके ये साथी उनसे मिलने पहुंच गए।

पशु प्रेम को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं पीएम

PM Modi Independence Day प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार मोरों और गायों के साथ अपने वीडियो और तस्वीरें साझा कर चुके हैं। उनके आधिकारिक आवास पर पुंगनूर नस्ल की गाय भी है, जिसे दुनिया की सबसे छोटी गायों की नस्लों में गिना जाता है। कुछ समय पहले उन्होंने इस नस्ल के एक बछड़े का नाम ‘दीपज्योति’ रखा था।

प्रधानमंत्री के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं और इसे स्वतंत्रता दिवस की एक विशेष झलक के रूप में देखा जा रहा है।

Read this: Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…