,

Chambal Steamer Incident: चंबल नदी में बीच धार में बंद हुआ स्टीमर, 10 किलोमीटर तक बहता रहा, सभी यात्री सुरक्षित

Chambal Steamer Incident

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Chambal Steamer Incident चंबल नदी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के तेजरा घाट की ओर जा रहा एक स्टीमर बीच नदी में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में सवार यात्रियों और बाइक सवारों के बीच चीख-पुकार मच गई। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर चंबल की तेज धार में बहता हुआ करीब 10 किलोमीटर दूर कच्छपुरा घाट तक पहुंच गया।

बीच नदी में बंद हुआ इंजन

Chambal Steamer Incident जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे स्टीमर नगरा घाट से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। चंबल नदी के बीच पहुंचते ही स्टीमर का एक इंजन अचानक बंद हो गया। चालक ने दूसरे इंजन को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह भी स्टार्ट नहीं हो सका। दोनों इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी की तेज धार के सहारे बहने लगा।

स्टीमर को अनियंत्रित होकर बहता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और राहत कार्य शुरू किया। घटना के दौरान स्टीमर में मौजूद सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए।

कच्छपुरा घाट पर सुरक्षित उतारे गए यात्री

Chambal Steamer Incident अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) प्रतिज्ञा शर्मा ने बताया कि नगरा घाट से तेजरा घाट जा रहा स्टीमर इंजन खराब होने के कारण बीच धार में बंद हो गया था। इसके बाद स्टीमर चंबल के तेज बहाव में बहते हुए कच्छपुरा घाट तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि कच्छपुरा घाट पर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। किसी भी यात्री के घायल होने या किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Read this: Railway Water E Coli Bacteria : रेलवे स्टेशनों के वॉटर कूलरों में मिला ई. कोलाई, CAG रिपोर्ट में खुलासा

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही