,

Drinking Water : भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Drinking Water : कलेक्टर प्रतिभा पाल का बड़ा आदेश

Drinking Water : प्रतिभा पाल ने ग्रीष्मकाल में जिलेवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत पेयजल आपूर्ति और संधारण कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

Drinking Water : मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान बेहद जरूरी है। इसलिए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा और इसके लिए कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Drinking Water : पेयजल आपूर्ति पर सतत निगरानी के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि जिले में पेयजल की मांग और आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

Drinking Water

Drinking Water : प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की

जिला प्रशासन ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने और जल संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है, जिससे गर्मी के दौरान सभी क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जा सके।

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…