,

Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

Poaching Case : रोशनाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण, वन विभाग और वकीलों में नोकझोंक

Poaching Case : उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार बाघ शिकार कांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां आखिरकार कोर्ट में सरेंडर करने में सफल रहा। रोशनाबाद कोर्ट परिसर में सुबह से ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर तैनात रही, लेकिन आरोपी सीधे अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण कर गया। आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश के दौरान कोर्ट परिसर में वन विभाग के कर्मचारियों और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पूरे घटनाक्रम के दौरान कोर्ट परिसर में काफी हलचल बनी रही।

Poaching Case

Poaching Case : जहरीला पदार्थ देकर दो बाघों की हत्या का आरोप

मामला श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार से जुड़ा है, जिसमें आमिर हमजा को पूरी साजिश का मुख्य किरदार माना जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृत भैंस में जहरीला पदार्थ मिलाकर बाघों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद बाघों के अंग काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वन विभाग का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क, इस्तेमाल किए गए हथियारों और फरार आरोपियों को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। अब सभी की नजर कोर्ट में पेश होने वाली रिमांड अर्जी पर टिकी है, क्योंकि पूछताछ से इस पूरे शिकार कांड की साजिश की परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…