By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Bhojshala Dhar : सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
मध्य प्रदेश

Bhojshala Dhar : सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

Abhishek Singh
Last updated: May 25, 2026 4:55 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Bhojshala Dhar : 750 साल में पहली बार धार की भोजशाला में विधि-विधान से हुई पूजा

Bhojshala Dhar : मध्यप्रदेश में 25 मई को वो हुआ, जो पिछले 750 साल में नहीं हुआ। यहां पहली बार भोजशाला में मां वाग्देवी का पूरे विधि-विधान से पूजन हुआ। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने यहां पूजा-अर्चना की। यह पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। इस बात से गदगद होकर उन्होंने धारवासियों को न केवल बधाई दी, बल्कि यहां तक कह दिया कि अब धार में वो सब होगा, जो वो चाहेंगे। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थानों की स्थापना की जाएगी। अब से धार जिला सबसे आगे रहेगा।

Contents
Bhojshala Dhar : 750 साल में पहली बार धार की भोजशाला में विधि-विधान से हुई पूजाBhojshala Dhar : सामर्थ्यवान हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदीBhojshala Dhar : नई दुनिया में प्रवेश कर रहा धारBhojshala Dhar : धार की बदल जाएगी सूरत
Bhojshala Dhar

Bhojshala Dhar : गौरतलब है कि, सीएम डॉ. यादव ने भोजशाला परिसर में प्रवेश करते ही मां वाग्देवी का ध्यान किया। उसके बाद उन्होंने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने मां की आरती की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज गंगा दशमी का पावन दिन है। धार राजा भोज की नगरी है। राजा भोज- सम्राट विक्रमादित्य और हर्षवर्धन, तीनों मालवा के ऐसे लाल हैं, जिनकी वजह से सनातन संस्कृति ने दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाई है। राजा भोज ने खुद कई किताबें लिखीं और पुरातन महत्व की इमारत बनवाईं। दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग अगर किसी ने बनवाया, तो राजा भोज ने बनवाया। राजा भोज ने नदी की मुख्य धारा को बंद करने के बजाए, भोपाल तालाब बनाया। उनकी तकनीक पर अच्छे से अच्छे विद्वान दांतों तले अंगुलि दबाते हैं। उन्होंने कहा कि राजा भोज ने कवि सम्मेलन कराया और कवियों को एक-एक सोने की ईंट का अवॉर्ड दिया। यह है हमारा गौरवशाली अतीत।

Bhojshala Dhar : सामर्थ्यवान हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत से विकास की बात की। उन्होंने 12 साल के शासनकाल में वह सबकुछ करके दिखाया, जो एक देश के लिए जरूरी होता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में न्यायालय के निर्णयों को लागू करने का सामर्थ्य होना चाहिए, यह सामर्थ्य प्रधानमंत्री मोदी में है। ये बदलते दौर का समय है। भगवान राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और प्रधानमंत्री मोदी ने सबको साथ लेकर उस फैसले का अनुपालन कराया।

Bhojshala Dhar : नई दुनिया में प्रवेश कर रहा धार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला का निर्णय हुआ है। धार अब नई दुनिया में प्रवेश कर रहा है। मैं उच्च न्यायालय के इस फैसले के लिए धारवासियों को बधाई देता हूं। इस फैसले के पीछे आपका 750 साल पुराना संघर्ष है। इस मामले में न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी किया है। आने वाले समय में धार को और आगे बढ़ाने का संकल्प करने की जरूरत है। अब धार सबसे आगे बढ़ेगा। पीएम मित्रा पार्क में आदिवासी भाई-बहनों के कपास से कपड़े बनेंगे, यहीं से निर्यात होंगे। उन्होंने कहा कि धार पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा औद्योगिक जिला है। हमने मां वाग्देवी के दर्शन करके धार के और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। हम मां सरस्वती का लोक बनाने की घोषणा करते हैं। यहां वो सब होगा जो आपने चाहा है। यह पर्यटन का, साहित्य का केंद्र बनेगा। मैं राजा भोज शोध संस्थान की भी घोषणा करता हूं।

Bhojshala Dhar : धार की बदल जाएगी सूरत

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज गंगा दशमी का दिन है। राजा भोज ने जल संरक्षण को लेकर बहुत काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण को लेकर कई काम हो रहे हैं। इन सब कामों में मध्यप्रदेश सबसे आगे काम कर रहा है। आज पूरे प्रदेश में जल संरक्षण के लिए सहभागिता हो रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान में 2 लाख 82 हजार 188 काम प्रारंभ करने का लक्ष्य लिया है। इसमें अभी 2500 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। कूओं को रिचार्ज कर रहे हैं, 55 हजार से अधिक खेत-तालाब बनाए गए, 105 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया, 8 लाख से ज्यादा जल दूत बनाए गए। हमारा लक्ष्य 2024 था, इसकी तुलना में 9630 काम किए। धार में खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, सिंचाई संरचना, जल संरक्षण के काम हो रहा है। 64 प्राचीन बावड़ियों-64 प्राचीन तालाबों का संरक्षण और जीर्णोद्धार कर रहे हैं। यहां 88 करोड़ 4 लाख की लागत से बनने वाले 12 कार्यों का भूमि-पूजन किया।

read more : Gold-Silver Rate: सोना 505 रुपए महंगा होकर 1.59 लाख पर, चांदी में भी बड़ा उछाल

TAGGED:Bhojshala DharHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गाय वध पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
देश- विदेश

SC Stays Madras HC Order : तमिलनाडु में गो वंश वध मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
ऐसा भी होता है

Crow Funeral Mystery : क्या कौवे सच में करते हैं अंतिम संस्कार? जानिए साथी की मौत पर क्यों इकट्ठा हो जाते हैं दर्जनों कौवे

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Box Office Collection : संडे को Dhamaal 4 का धमाका, Alpha और Welcome To The Jungle पर भारी पड़ी अजय देवगन की फिल्म

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?