Road Accident : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे युवक
Road Accident : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसा सनावल थाना क्षेत्र के पीपरपान मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक एटा लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डिंडा के साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

Road Accident : मौके पर दो युवकों की मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
Road Accident : परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लगाए गंभीर आरोप
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक ने वाहन को गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा किया था। उनका कहना है कि ट्रैक्टर पर किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाया गया था, जिसके कारण रात के अंधेरे में बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।परिजनों ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Road Accident : पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।एक साथ चार युवकों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
read more : Congress Protest : भाजपा के दबाव में कार्रवाई का आरोप, थाने के बाहर धरने पर बैठे दीपक बैज समेत कांग्रेसी

