By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Encroachment Removal Drive : मानसून पूर्व नालों से हटे अतिक्रमण, ‘ड्राइव मोड’ में चलाएं अभियान
मध्य प्रदेश

Encroachment Removal Drive : मानसून पूर्व नालों से हटे अतिक्रमण, ‘ड्राइव मोड’ में चलाएं अभियान

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 25, 2026 9:09 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
4 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Encroachment Removal Drive : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय-सीमा बैठक में दिए कड़े निर्देश

Encroachment Removal Drive : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के विकास कार्यों, उपार्जन व्यवस्था और जन शिकायतों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में शिथिलता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Encroachment Removal Drive

Encroachment Removal Drive : बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मानसून के आगमन से पूर्व जिले के सभी नगरीय निकायों को ‘ड्राइव मोड’ में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस सप्ताह विशेष अभियान चलाकर नालियों पर किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाएं। कार्रवाई से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में घोषणा कराई जाए। आवश्यकतानुसार जे सी बी मशीनों का उपयोग कर नालों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।

Encroachment Removal Drive : किसानों से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उपार्जन और खाद वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उपार्जन केंद्रों पर चना और मसूर के परिवहन की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। इसके लिए डीडीए को स्वयं केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है। कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी कि जितना परिवहन हो चुका है, उसका उसी दिन अनिवार्य रूप से ए सी नोट जारी किए जाएं। किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए डीआरसीएस को स्वयं समितियों का दौरा करने के निर्देश दिए गए। रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन और आरसीएमएस मामले प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए तकनीकी प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Encroachment Removal Drive : कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामले किसी भी स्थिति में 45 दिवस से अधिक लंबित न रहें। सभी एसडीएम को उनके क्षेत्रों में पुराने/विरासत रिकॉर्ड्स के डिजिटलाइजेशन कार्य की कड़ाई से मॉनिटरिंग करने को कहा गया। उन्होंने सभी विभागों और अधिकारियों को शासकीय कार्यों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने तथा आंतरिक कार्यालय कार्यप्रणाली को इसके अनुरूप ढालने के भी निर्देश दिए।

Encroachment Removal Drive : कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के तहत जनता की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सीएमएचओ अपनी परफॉर्मेंस में सुधार लाकर ‘ए ग्रेड’ में आएं, और महीनों से लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उसके बाद ही उनका वेतन आहरित होगा। उन्होंने 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर ने सबसे पुराने प्रकरणों को स्वयं देखा और संबंधित अधिकारियों को जवाब-तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी भूमि पर अवैध कब्जा, रास्ता कब्जा, अतिक्रमण , भू-अर्जन से जुड़े मामलों को सभी एसडीएम आवेदकों की संतुष्टि के साथ बंद कराएं। समय-सीमा के पत्रों का जवाब न देने वाले विभागों को तत्काल प्रतिवेदन भेजने तथा सीएम मॉनिट, आयोग से प्राप्त पत्र के लंबित मामलों को प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए।

Encroachment Removal Drive ; कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि आगामी समय-सीमा बैठक तक सभी अधिकारी दिए गए लक्ष्यों को पूरा करें। लापरवाही या कार्य में देरी पाए जाने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, सभी एसडीएम, जिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

READ MORE : Dehra Dam Project : चौकी मनकापुर के बीच बनेगा 400 करोड का देहरा बांध – गोविंद सिंह राजपूत

TAGGED:chattisgarhEncroachment Removal DriveHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

MP Weather Today : 22 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून सिस्टम

By Abhishek Singh
Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway
उत्तर प्रदेश

Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार समेत बाल-बाल बचे

By Yoganand Shrivastava
UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?