By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Gulmarg Gondola Rescue : कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में बड़ा हादसा टला, हवा में फंसे 300 पर्यटक; सेना ने शुरू किया मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन
स्वदेश स्पेशल

Gulmarg Gondola Rescue : कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में बड़ा हादसा टला, हवा में फंसे 300 पर्यटक; सेना ने शुरू किया मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Abhishek Singh
Last updated: May 25, 2026 6:37 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Gulmarg Gondola Rescue : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी आने से करीब 300 पर्यटक हवा में फंस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रोपवे के कई केबिन बीच हवा में रुक गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे।

Contents
Gulmarg Gondola Rescue : हवा में अटके 65 केबिन, कई पर्यटक घबराएGulmarg Gondola Rescue : सेना ने संभाला मोर्चा, रस्सियों और सीढ़ियों से रेस्क्यूGulmarg Gondola Rescue : एशिया का सबसे ऊंचा और लंबा रोपवेGulmarg Gondola Rescue : CM उमर अब्दुल्ला और LG मनोज सिन्हा ने जताई चिंताGulmarg Gondola Rescue : दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा गोंडोला

Gulmarg Gondola Rescue : हवा में अटके 65 केबिन, कई पर्यटक घबराए

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे गुलमर्ग गोंडोला सेवा अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। इसके बाद रोपवे के करीब 65 केबिन हवा में ही अटक गए। एक केबिन में लगभग 6 लोग सवार थे। कई पर्यटक डर के कारण रोने और चिल्लाने लगे।

Gulmarg Gondola Rescue : सेना ने संभाला मोर्चा, रस्सियों और सीढ़ियों से रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सेना के जवान केबल पर लटककर केबिन तक पहुंचे और रस्सियों व सीढ़ियों की मदद से लोगों को सुरक्षित नीचे उतारना शुरू किया। अब तक करीब 80 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।रेस्क्यू ऑपरेशन का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा फेज-2 में बताया जा रहा है, जहां ऊंचाई अधिक है। अधिकारियों के अनुसार सभी लोगों को निकालने में रात तक का समय लग सकता है।

Gulmarg Gondola Rescue : एशिया का सबसे ऊंचा और लंबा रोपवे

गुलमर्ग गोंडोला एशिया का सबसे ऊंचा और लंबा केबल कार सिस्टम माना जाता है। इसकी अधिकतम ऊंचाई लगभग 3,980 मीटर है। यह रोपवे दो चरणों में संचालित होता है—

  1. पहला फेज: गुलमर्ग से कोंगडोरी
  2. दूसरा फेज: कोंगडोरी से अफरवात पीक

दोनों चरणों में कुल 108 केबिन कार संचालित होती हैं।

Gulmarg Gondola Rescue : CM उमर अब्दुल्ला और LG मनोज सिन्हा ने जताई चिंता

CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। वहीं मनोज सिन्हा ने भी कहा कि उन्होंने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Gulmarg Gondola Rescue : दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा गोंडोला

गुलमर्ग गोंडोला दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा रोपवे माना जाता है। पहले नंबर पर चीन का डागू ग्लेशियर गोंडोला और दूसरे नंबर पर वेनेजुएला का मेरिडा केबल कार सिस्टम आता है। गुलमर्ग गोंडोला हर साल लाखों पर्यटकों को बर्फीली वादियों और अफरवात पीक के शानदार नजारों का अनुभव कराता है।

read more : Heat Wave Alert : प्रचंड गर्मी से दिल-दिमाग समेत 7 अंगों पर खतरा, जानें कैसे करें बचाव

TAGGED:chattisgarhGulmarg Gondola RescueHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गाय वध पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
देश- विदेश

SC Stays Madras HC Order : तमिलनाडु में गो वंश वध मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
ऐसा भी होता है

Crow Funeral Mystery : क्या कौवे सच में करते हैं अंतिम संस्कार? जानिए साथी की मौत पर क्यों इकट्ठा हो जाते हैं दर्जनों कौवे

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Box Office Collection : संडे को Dhamaal 4 का धमाका, Alpha और Welcome To The Jungle पर भारी पड़ी अजय देवगन की फिल्म

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?