,

खंडवा: खाद की कालाबाजारी का खुलासा, टेंट कारोबारी के घर से 740 बोरी जब्त

- Advertisement -
Ad imageAd image
खंडवा: खाद की कालाबाजारी का खुलासा, टेंट कारोबारी के घर से 740 बोरी जब्त

रिपोर्टर: देवेन्द्र जायसवाल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने छैगांवमाखन के इंदौर रोड पर एक टेंट कारोबारी के घर से 740 बोरी अवैध खाद जब्त की। यह खाद बिना लाइसेंस और किसी वैध दस्तावेज के पाया गया।

जांच के बाद पुलिस ने कारोबारी सद्दाम पिता सलीम पठान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बिना लाइसेंस खाद का भंडारण

उपसंचालक कृषि नीतेश यादव ने बताया कि जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने घर में रखी खाद की जांच की। इसमें 25-25 किलो के 740 बैग अवैध रूप से भंडारित पाए गए। इस दौरान न तो लाइसेंस दिखाया गया और न ही स्टॉक से जुड़े दस्तावेज मिले।

उन्होंने कहा कि खाद के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानूनी कार्रवाई और जांच

अवैध खाद रखने के मामले में आरोपी के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7, 8, 19, 35 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीडीए यादव के अनुसार, विभाग यह जांच कर रहा है कि कारोबारी यह खाद कहां से लाया और किसने बेचा। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह वही खाद है जो हाल ही में खंडवा से चोरी हुआ था।

पुराने मामले से जुड़ाव

कुछ दिनों पहले खंडवा से चोरी हुई करीब 3 हजार बोरी खाद पंधाना और छैगांवमाखन ब्लॉक में बेचे जाने की बात सामने आई थी। उस मामले में कई व्यापारियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे।

पंधाना के आरूद रोड स्थित पर्वत नामक फर्म के गोदाम को भी विभाग ने सील किया था। अब छैगांवमाखन से बरामद खाद भी चोरी का होने की संभावना जताई जा रही है।

अधिकारियों की सख्त चेतावनी

उपसंचालक कृषि नीतेश यादव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सतत निरीक्षण जारी रहेगा।
वहीं, एडीएम केआर बड़ोले ने भी साफ किया कि प्रशासन कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शेगा नहीं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल