सत्ता की सिल्वर जुबली: पीएम नरेंद्र मोदी के लिए 7 अक्टूबर क्यों है खास, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Silver Jubilee of Power: Find out why October 7 is special for PM Narendra Modi

by: vijay nandan

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 7 अक्टूबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर को याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया x पर अपनी शपथ ग्रहण की पुरानी तस्वीर साझा की और इसे अपने 25 साल के जनसेवा सफर का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा कि यह 25 साल जनता के आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है।

सीएम से पीएम तक का सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि 2001 में आज ही के दिन उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जनता के निरंतर समर्थन से वे अब सरकार के मुखिया के रूप में 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान उनका प्रयास हमेशा यही रहा कि लोगों के जीवन में सुधार आए और राष्ट्र की प्रगति में योगदान मिले।

25 साल की उपलब्धियां और बदलाव
पिछले 11 वर्षों में भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण सुधार और विकास कार्य देखे हैं। उनके प्रयासों से नारी शक्ति, युवा वर्ग और किसानों को सशक्त बनाया गया है। इस अवधि में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी के चंगुल से बाहर निकले हैं। भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत स्थिति बना चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि देश में स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार, किसानों में नवाचार, और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम किया गया है। उनका मानना है कि देशभर में आत्मनिर्भरता की भावना को आगे बढ़ाना उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

संदेश: पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन की इस महत्वपूर्ण वर्षगांठ पर जनता का धन्यवाद किया और यह भरोसा दिलाया कि आगे भी उनका प्रयास लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और देश को विकसित बनाने में केंद्रित रहेगा।

ये भी पढ़िए: UN में भारत ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोली, कहा- अपने ही लोगों पर बम गिराता है

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG